सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार, 710 रु0, सट्टा पर्ची व एक पैन बरामद

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार, 710 रु0, सट्टा पर्ची व एक पैन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में जुआ सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक सटोरिये को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.02.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त फैजान पुत्र मेंहदी हसन निवासी गफूरगंज कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा को 710 रु0 व सट्टा पर्ची व एक पैन सहित मौ0 बस्ती दरगाह की दीवार के किनारे कस्बा व थाना मारहरा से सट्टा लगाते हुए समय 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 54/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1- फैजान पुत्र मेहदी हसन निवासी गफूर गंज कस्बा व थाना मारहरा जनपद एटा।।

बरामदगी-
1- 710 रु0 व सट्टा पर्ची व एक पैन

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 श्री अभिमन्यु शर्मा
  2. का0 अकिंत कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks