
एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका से दुष्कर्म व मारपीट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह का निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 22.02.2021 को वादी श्री रामनरेश पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम ग्वालियरा द्वारा थाना सकरौली पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी के गांव के ही कृष्णा पुत्र मानपाल और छोटू उर्फ शशांक पुत्र रामगोपाल ने वादी के घर में घुसकर वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष के साथ मारपीट तथा दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना सकरौली पर *मुअसं- 20/2021 धारा 452, 323, 504, 506, 376D भादंवि व 5/6 पॉक्सो अधिनियम* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सकरौली को निर्देशित किया। थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त कृष्णा पुत्र मानपाल निवासी ग्वालियरा थाना सकरौली जिला एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- कृष्णा पुत्र मानपाल सिंह निवासी ग्वालियरा थाना सकरौली जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
- थानाध्यक्ष श्री सत्यवीर सिंह
- है0का0 आदेश कुमार
- का0 प्रदीप कुमार।