
एटा ~ अवैध शस्त्र बरामदगी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चुनाव सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस ( 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा देख रेख शांति व्यवस्था रोक थाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान तालाब के किनारे सड़क ग्राम जटौराभान के पास से अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर मु0अ0स0 22/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- सुरजीत उर्फ उदयभान यादव पुत्र सर्वेश नि0 ग्राम जटौराभान थाना जसरथपुर एटा
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SI राम सिंह
- का0 1281 संदीप कुमार
- का0 972 सुगम कुमार