सराहनीय कार्य: एकबार फिर दिखी एटा पुलिस की मानवीयत मूक बधिर युवती को परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द

*#Etah….* *सराहनीय कार्य: एकबार फिर दिखी एटा पुलिस की मानवीयता* *◾मूक बधिर युवती को परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द* *◾परिवारीजनों व आमजन ने की एटा पुलिस की सराहना* 28 फरवरी को एक मूक बधिर युवती प्रीति, उम्र करीब 27 वर्ष पत्नी जितेन्द्र निवासी मौहल्ला प्रताप नगर गली नं.06 थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद लावारिस हालत में कोतवाली नगर क्षेत्र में घूमते हुए मिली। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत उक्त मूक बधिर युवती को महिला आरक्षी रुचि यादव व आरक्षी राहुल कुमार थाना कोतवाली नगर एटा के सुपुर्द कर कोतवाली नगर एटा से उस मूक बधिर युवती को उसके इशारों द्वारा बताए गए जनपदों मैनपुरी, फिरोजाबाद आदि जनपदो में भेजा गया। तब युवती ने इशारों से जनपद फिरोजाबाद में अपना निवास स्थान बताया। जिसको उक्त आरक्षियों द्वारा अथक प्रयास कर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। युवती के सकुशल घर पहुँचते ही उसके परिवारवालों व बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके साथ ही मूक बधिर युवती के परिवारवालों व आम लोगों ने उक्त आरक्षियों व एटा पुलिस के इस मानवीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks