आज से लागू हुए कई बड़े बदलाव, LPG सिलेंडर महंगा, तेल आज स्थिर, कुछ बैंकों की प्रक्रिया बदली

आज से लागू हुए कई बड़े बदलाव, LPG सिलेंडर महंगा, तेल आज स्थिर, कुछ बैंकों की प्रक्रिया बदली

मार्च महीने की शुरुआत झटके के साथ हुई है. हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां सिलेंडर के नए दाम तय करती हैं. आज से घरेलू सिलेंडर के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. फरवरी में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपये बढ़े थे. आज 25 रुपये की और बढ़ोतरी के बाद अब आपको 794 रुपये की जगह 819 रुपये देने होंगे. हालांकि 1 मार्च की शुरुआत पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, 28 फरवरी को भी रेट नहीं बढ़े थे. इसलिए लगातार 2 दिनों से लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से थोड़ी राहत मिली होगी.

आज 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा. सरकारी अस्पतालों में यह टीका मुफ्त लगेगा जबकि निजी अस्पतालों में 250 रुपये देने होंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने भी आज वैक्सीन लगवाया है.

केंद्र सरकार ने विजया और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्जर कर दिया है. मर्जर के बाद से नये नियम आज से लागू हो जाएंगे. ऐसे में पुराना IFSC कोड अब काम नहीं करेगा. विजया और बैंक के ग्राहकों को बैंक ऑफ बड़ौदा से नया IFSC कोड लेना होगा. विजया और देना बैंक के ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा की नजदीकी शाखा में जाकर भी जरूरी दस्तावेज देकर नया IFSC कोड हासिल कर सकते हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks