
एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 28.02.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को सकीट रोड बहादुरपुर नहर पुल के पास से अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना मलावन पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर तरह से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- अनुपम उर्फ बटकन पुत्र ओमवीर सिंह निवासी व कस्बा मलावन थाना मलावन जनपद एटा।
बरामदगी-
1- एक अवैध तमन्चा, 01 जिन्दा कारतूस 303 बोर।