सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई

एटा ~ वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई❗ आज दिनांक- 28-02-2021 को पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर दिनांक- 28.02.2021 को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के कर्मचारीगण से उनका परिचय प्राप्त करते हुये, कर्मियों से सेवाकाल के अनुभव के विषय में जानकारी की गयी। विदाई समारोह में शाॅल व माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर पुलिसकर्मियों को विदाई दी गई तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की गयी। समारोह के अन्त में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से भविष्य में किसी भी समस्या, शिकायत अथवा सहायता के लिए निःसंकोच होकर अपनी बात रखने के लिए बताया गया।

दिनांक -28.02.2021 को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत् है-
1- निरीक्षक श्री चंद्रपाल सिंह पुत्र फूल सिंह तैनाती क्राइम ब्रांच एटा।
2- उ0नि0 श्री राजेंद्र सिंह पुत्र महताप सिंह तैनाती थाना जसरथपुर एटा।
3- मुख्य आरक्षी श्री बच्चू सिंह पुत्र लोचन सिंह तैनाती पेशी सदर।
4- मुख्य आरक्षी श्री अर्जुन सिंह पुत्र नवल सिंह तैनाती पुलिस लाइन एटा
5- मुख्य आरक्षी सरवन लाल पुत्र सोनपाल तैनाती पुलिस लाइन एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks