
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर जिलाबदर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, आदेश का उल्लंघन करने पर अभियोग पंजीकृत कर भेजा जेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा 6 माह के लिये जिलाबदर अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र खरग सिंह नि0 कनिकपुर थाना बागवाला जिला एटा को कनिकपुर जाने वाले रोड के किनारे बने शिव मन्दिर के पास सड़क थाना बागवाला जनपद एटा से समय 11.00 बजे अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी जिलाबदर किए जाने के आदेश की अवेहलना करने के संबंध में थाना बागवाला पर मु0अ0सं0 44/2021 धारा 3/10 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता
1- सुनील कुमार पुत्र खरग सिंह नि0 कनिकपुर थाना बागवाला जिला एटा
बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण
1- उ0नि0 जयमल सिंह
2- का0 642 निखिल कुमार
3- का0 1133 रवी कुमार