अवैध कच्ची शराब का निर्माण करते दो अभियुक्त गिरफ्तार,

एटा ~ थाना मिरहची पुलिस की छापामारी, अवैध कच्ची शराब का निर्माण करते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची शराब, 2 किलो यूरिया, करीब 250 लीटर लहन तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा अवैध शराब भट्टी चलाते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 27/02/2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम जिन्हेंरा गढौली बडोली सड़क से जाने वाले कच्चे चकरोड पर ईश्वरदास की समर के पास आम के पेड़ के नीचे से 50 लीटर कच्ची शराब व 02 किलो यूरिया खाद सहित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब को बनाने व बेचने व तस्करी करने का उल्लंघन करने के संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0स0 46/21 धारा 60,60(2) आबकारी अधिनियम व 272,273 भादंवि पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- विवेक उर्फ विक्की पुत्र रामसहाय निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची जनपद एटा
2- नीरेश कुमार उर्फ पप्पू तिवारी निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची जनपद एटा

बरामदगी
1- 50 लीटर कच्ची शराब
2- 02 किलो यूरिया खाद
3- शराब बनाने के उपकरण
4- भारी मात्रा में लहन

गिरफ्तार करने वाली टीम
1- प्र0 नि0 श्री सीताराम सरोज
2- उ0नि0 मदन मुरारी द्विवेदी
3- का0 1176 पवन कुमार
4- का0 1409 रविंद्र कुमार
5- का0 402 विनय कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks