
एटा- 20 लीटर अवैध देशी शराब सहित 01 शराब तस्कर थाना नयागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध देशी शराब सहित 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.02.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नयागांव पैट्रोल पम्प से थोड़ा से आगे बिजलीघर के पास 20 लीटर शराब सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- रामरूप पुत्र रामदयाल निवासी सराय अहगत जनपद एटा।
बरामदगी
1- 20 लीटर अवैध देशी शराब।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- उप निरीक्षक यशवीर सिंह
2- उप निरीक्षक सोहनलाल