
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 28.02.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र विजय सिंह निवासी यादवगढी थाना मिरहची जनपद एटा परिवाद स02259/17धारा 138B विद्युत अधिनियम में गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही को जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- धर्मेंद्र पुत्र विजय सिंह निवासी यादवगढी थाना मिरहची जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज
- उ0नि0 मदनमुरारी द्विवेदी
3.का0 विकास कुमार - का0 विनय कुमार