
#Etah….
दो युवकों ने लगाई फांसी, मौत
◾कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मानपुर निवासी 27 वर्षीय युवक राहुल पुत्र महेशचन्द्र ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर घर पर ही खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के अनुसार वह बीमार से परेशान हो चुका है। परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया।
◾दूसरी ओर बागवाला थाना क्षेत्र के ग्राम ओंन निवासी 16 वर्षीय पारस पुत्र पातीराम ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। इसके कारण का पता नहीं चल सका। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है।