योग शिविर में बालिकाओं को कराया योगाभ्यास

*#Etah….* *योग शिविर में बालिकाओं को कराया योगाभ्यास* ◾अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत की छात्रा इकाई द्वारा युवा महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के सरस्वती बालिका महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया। ◾शिविर के माध्यम से बालिकाओं को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ योग से संबंधित जानकारी एवं प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार आदि योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। ◾पतंजलि महिला मंत्र से रितमभरा योग शिक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। ◾कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सहमंत्री गौरी दुबे, क्षे‌त्रपाल उपाध्याय, ब्रजनंदन माहेश्वरी, राजेश सक्सेना, विद्यालय के प्राचार्य अनिल सक्सेना, प्रभाकर राठी, विनीत भारद्वाज, नीतू सिंह, ममता वशिष्ठ, अनुभव चैहान, राहुल, एशेंद्र कुमार, दीक्षा, डोली, कुसम, जिला प्रमुख शिवम् राजपूत, जिला संगठन मंत्री प्राांत यादव, जिला संयोजक अर्पित गुप्ता, स्वशान्त राजपूत, नगर सह मंत्री खुशी माथुर, नगर सहमंत्री सृजन पचैरी, संस्कार दुबे, मनीश राज प्रभाकर, आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks