
लखनऊ मैं सर्व ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत (पंजी०) प्रदेश महासचिव श्री अरविंद पंडित जी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया ।
लखनऊ मैं आज सर्व ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत (पंजी०) प्रदेश महासचिव श्री अरविंद पंडित जी की उपस्थिति में प्रेस वार्ता एवं संगोष्ठी दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक हुई जिसमें लखनऊ मंडल संयोजक के रूप में शशि कुमार मिश्रा ( उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयुक्त शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री )एवं लखनऊ महिला सेल के अध्यक्ष के रुप में श्री विनीता पांडे हिंदू लॉ बोर्ड के अध्यक्ष को प्रभार दिया गया। उसके उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण के लिए कई बिंदुओं पर बातचीत की जिसमें देश के सभी प्रदेशों में ब्राह्मण विकास बोर्ड का गठन कराया जाना ,ज्योतिष विषय को पाठ्यक्रम में शामिल कराया जाना, संस्कृत विद्यालयों की संख्या बढ़ाने पर, देश के मंदिर एवं पूजा स्थलों तथा मांगलिक कार्यक्रम में कार्यरत पुजारियों को नियत वेतनमान देने की व्यवस्था कराया जाना कहा गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अरविंद पंडित जी के साथ श्रीमती शुचि शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सेल बिजनौर श्रीमती रचना शास्त्री जिला अध्यक्ष बिजनौर श्रीमती नीमा शर्मा अशोक नगर अध्यक्ष बिजनौर एवं गोपाल बाबू शर्मा मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ तथा भूपेंद्र लवानिया संगठन मंत्री अलीगढ़ आदि संगठन के लोग उपस्थित थे।