युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त विनीत गिरफ्तार, अपह्रता सकुशल बरामद

एटा ~ थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस को मिली सफलता, बीते माह युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त विनीत गिरफ्तार, अपह्रता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 123/2021 धारा 363/366/376 भादवि व 4 पोक्सो एक्ट की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त विनीत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 08.02.2021 को वादी द्वारा थाना पर इस आश्य की लिखित सूचना दी कि अभियुक्तगणों द्वारा वादी की पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दी। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 123/2021 धारा 363/366/427 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त विनीत का नाम दौराने विवेचना प्रकाश मे आया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपह्रता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 27.02.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त विनीत को मुखिबर की सूचना पर मन्डी गेट जी.टी. रोड से समय 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.विनीत पुत्र राकेश कुमार शर्मा निवासी रेसरी थाना खैर जनपद अलीगढ़

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उपनिरीक्षक श्री हरेन्द्र सिंह
2.का0 26 बिजेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks