
एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा तीन वारण्टी शेषपाल उर्फ शेरपाल, टिंकू व गिरीश गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा तीन वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 27.02.2021 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन वारण्टी अभियुक्त शेषपाल उर्फ शेर पाल पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला गंगा थाना सकरौली एटा, टिंकू पुत्र इंद्रजीत निवासी इसौली थाना सकरौली एटा व गिरीश कुमार पुत्र झुंझन सिंह निवासी चिरावली थाना सकरौली एटा तीनों वारंटियों को उन्ही के मकान से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों का नामपता-
1- शेषपाल उर्फ शेर पाल पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला गंगा थाना सकरौली एटा।
2- टिंकू पुत्र इंद्रजीत निवासी इसौली थाना सकरौली एटा
3- गिरीश कुमार पुत्र झुंझन सिंह निवासी चिरावली थाना सकरौली एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 रघुवीर सिंह
2- उ0नि0 राजेश कुमार
3- मुख्य आरक्षी मनोज कुमार
4- मुख्य आरक्षी आदेश कुमार
5- आरक्षी प्रदीप कुमार
6- आरक्षी धीरेंद्र कुमार