
एटा ~ साइबर सेल एटा ने आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित को खाते में वापस कराई शत प्रतिशत धनराशि, पीड़ित के साथ 42269 रुपए का हुआ था फ्राड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सैल एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में शत प्रतिशत धनराशि 42269 रूपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनाँक 23.02.2021 को उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनाँक 22.02.2021 को आवेदक के स्टेट बैंक ऑफ इण्ड़िया के खाते से 42269 रूपये का ट्रांजैक्शन कर लिया । जिससे आवेदक के खाते से कुल ₹42269 निकाल लिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा साइबर सेल की टीम को प्रकरण की जांच कर पीड़ित की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सैल एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए दिनाँक 26.02.2021 को पीड़ित की कुल ठगी गई धनराशि 42269.00/- रुपये की बड़ी रकम को उसके एकाउंट में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।
साइबर सैल एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
01- किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें क्योकि आजकल साइबर ठगों द्वारा अपने नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कम्पनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट किया गया है।
02- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें ।
03- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है।