
*#Kasganj….* *माघ पूर्णिमा पर स्नान के दौरान गंगा में डूबे पांच श्रद्धालु* *◾तीन को गोताखोरों ने बचाया, 2 अभी भी लापता* कासगंज जिले में माघ पूर्णिमा के अवसर पर कादरगंज घाट पर स्नान के दौरान गंगा नदी में पांच श्रद्धालु डूब गए। इनमें तीन को गोताखारों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। दो का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में उन दोनों को ढूढ़ रही है। दो श्रद्धालु गंगा नदी में डूब गए हैं। ये 30 वर्षीय गोविंदा और 17 वर्षीय गुड्डू हैं। दोनों सगे मामा-भांजे हैं और गांव बडोला के रहने वाले हैं। इनका पता नहीं चल पाया है। गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। गंगा में डूबे दोनों श्रद्धालुओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।