बिहार ले जाई जा रही 700 पेटी अवैध गैरप्रान्तीय अंग्रेजी शराब कीमत करीब 52 लाख रुपए सहित 04 शराब तस्कर गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – थाना कोतवाली देहात पुलिस, जनपदीय स्वाॅट व आबकारी टीम द्वारा 3 चारपहिया वाहनों में छुपाकर तस्करी को हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 700 पेटी अवैध गैरप्रान्तीय अंग्रेजी शराब कीमत करीब 52 लाख रुपए सहित 04 शराब तस्कर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा तस्करी को ले जाई जा रही 700 पेटी अवैध गैरप्रान्तीय अंग्रेजी शराब सहित चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.02.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस, जनपदीय स्वाॅट व आबकारी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ट्रक में फोम के गद्दों व प्लाई के नीचे छुपाकर तस्करी को हरियाणा पानीपत से बिहार ले जायी जा रही गैरप्रांतीय अवैध अंग्रेजी शराब सहित चार शराब तस्करों को हाइवे पर गांव छितौनी के पास से समय करीब 16.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके से तीन गाड़ियों में छुपाकर रखी गई 700 पेटी अवैध गैरप्रांतीय अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपए है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह शराब हरियाणा पानीपत से बिहार लेकर जा रहे थे, पुलिस चेकिंग से बचने के लिए फर्जी बिल्टी लेकर चलते हैं। इस प्रकार इस अवैध धन्धे में संलिप्त अभियुक्तगण अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये दूसरे प्रान्त से सस्ते दर पर शराब खरीद कर उ0प्र0 तथा अन्य राज्यों में महंगी दर पर बेचकर उ0प्र0 सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम व 420, 467, 468, 471 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- सुनील पुत्र मानसिंह निवासी सिवानी मंडी जनपद भिवानी हरियाणा।
2- सोमवीर पुत्र राजवीर निवासी बालाजी कॉलोनी जनपद भिवानी हरियाणा।
3- करनैल पुत्र जोगा सिंह निवासी अर्जुन नगर जनपद पानीपत हरियाणा।
4- सोनू पुत्र बलवान निवासी मोरखेड़ी जनपद रोहतक हरियाणा।

बरामद माल का विवरणः-
1- 700 पेटी गैरप्रांतीय अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 52 लाख रुपए)
2- एक अशोक लेयलैंड ट्रक बन्द बॉडी न0 HR 57 A 3660
3- टाटा 407 बॉडी नंबर UP14ET4863
4- टाटा 407 बॉडी नंबर UP12AT0066
5- दो फर्जी बिल्टी, पांच मोबाइल फोन।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- थाना कोतवाली देहात टीम
2- जनपदीय स्वाॅट टीम
3- जनपदीय आबकारी टीम।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks