
एटा।जिला कांग्रेस कार्यालय एटा पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देश पर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें आजम खान के मसले पर वार्ता की जिसमें निम्न बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया की आजम खान की समाजवादी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी की आपसी सहमति से जेल भेजा गया क्योंकि अगर मामला भ्रष्टाचार का होता तो मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी है उन लोगों को भी इसी प्रकार जेल में डाला जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी अपनी पार्टी के लिए 30 साल लगाने वाले नेता इस तरीके से उदासीन ना होते आंदोलन जरूर करते
डॉक्टर मीजूददीन अहमद
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एटा जिला के चेयरमैन ने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सड़क पर उतरी तो समाजवादी पार्टी अपने ऐसे कद्दावर नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर क्यों नहीं उत्तर रही है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी एवं एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मिक ने कहा ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी ने यह तय कर लिया है कि उसे अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बी टीम बनकर ही रहना है
अल्पसंख्यक विभाग के एटा शहर चेयरमैन रियाज अब्बास ने कहा समाजवादी के पोस्टरों से आजम खान के फोटो का गायब होना यह साबित करता है कि सपा का ना तो आजम खान से और ना ही मुसलमानों से कोई लेना देना है
प्रेस वार्ता के दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता अकरम खान मोहम्मद तारिक रविंद्र लोधी जमील अहमद आदि उपस्थित थे