आगरा मार्ग पर ट्रैक्टर और मैक्स की टक्कर में मजदूर की मौत, 10 लोग घायल

#Etah….

आगरा मार्ग पर ट्रैक्टर और मैक्स की टक्कर में मजदूर की मौत, 10 लोग घायल
◾एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार की सुबह आगरा मार्ग पर मैक्स और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई।
◾हादसा गांव नगला किसी के नजदीक हुआ। इसमें 11 लोग घायल हो गए।
◾सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीन को रेफर कर दिया गया। एक युवक की रास्ते में मौत हो गई।
◾इस हादसे में थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव खुशरई निवासी मैक्स सवार लालू पुत्र राकेश, दामोदर सिंह, सहदेव सिंह, रिंकू, लाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामू, ओमवीर सिंह, राहुल कुमार, इंद्रजत और मुनिपाल घायल हो गए।
◾लालू, दामोदर और सहदेव को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज को ले जाते समय लालू (20) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
◾अन्य घायलों को उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
◾घायलों ने बताया कि वे लोग मैक्स में सवार होकर जिला मुख्यालय पर मजदूरी करने के लिए आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
◾हादसे की खबर मिलने के बाद गांव खुशरई से काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks