मेस के चार्ज को लेकर दो सूबेदारों में खूनी संघर्ष, एक की मौत- दूसरा आईसीयू में भर्ती

*. मेस के चार्ज को लेकर दो सूबेदारों में* *खूनी संघर्ष, एक की मौत- दूसरा* *आईसीयू में भर्ती।* *—————————————-* *लखनऊ/* सेंट्रल ऑफिसर्स मेस के चार्ज को लेकर गोरखा रेजीमेंट के दो सूबेदारों में खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। इस खूनी संघर्ष में सूबेदार पेम्पा बहादुर शेरपा (44) की मौत हो गई। दूसरा सूबेदार रमेश कुमार राई गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज कमांड अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। सेना के अधिकारी व पुलिस अधिकारी मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।पुलिस उपायुक्त पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पेम्पा बहादुर शेरपा गोरखा रेजीमेंट में जेसीओ थे। उनके साथ पूर्वी नेपाल निवासी रमेश कुमार राई भी रेजीमेंट में जेसीओ के पद पर हैं। शुक्रवार को ऑफिसर्स मेस का चार्ज सुपुर्द करने को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। इसके कुछ देर बाद पेम्पा शेरपा व रमेश राई खून से लपथप मिले। दोनाें में करीब 100 मीटर की दूरी थी। सूचना पर पहुंचे एसीपी कैंट डॉ. बीनू सिंह व प्रभारी निरीक्षक नीलम राणा ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां पेम्पा को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है। गोरखा राइफल के लेफ्टिनेंट सुबोजीत बनर्जी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले कमिश्नरेट पुलिस ने मामला छिपाने की कोशिश की। जब यह उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो पुलिस ने मौत की बात कुबूली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks