विधि विज्ञान प्रयोगशाला रिपोर्ट आई सामने , पानी में मिलाया था सल्फो सल्फ्यूरान

यूपी (उन्नाव) : विधि विज्ञान प्रयोगशाला रिपोर्ट आई सामने , पानी में मिलाया था सल्फो सल्फ्यूरान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बेहोशी हालत में मिलीं तीन दलित लड़कियों के मामले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला रिपोर्ट आ गई है। जिस पानी को तीनों लड़कियों ने अनजाने में पीया था, उसमें सल्फो सल्फ्यूरान मिला था। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सल्फो सल्फ्यूरान जहर का कृषि में इस्तेमाल होता है। अभियुक्तों की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया गया है।

आपको याद दिला दें कि बीते दिनों जनपद के असोहा थाना क्षेत्र स्तिथ बबुरहा गांव में कीटनाशक मिले पानी पीने से दो लड़कियों की मौत हो गई थी। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। जबकि तीसरी का इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में लड़कियों के परिवार ने 18 घंटे बाद पुलिस में शिकायत की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पॉइजनिंग की पुष्टि हुई थी। हालांकि, किसी तरह की चोट या सैक्सुअल हैरेसमेंट के निशान नहीं मिले हैं।

इस प्रकरण में पुलिस ने पाठकपुरवा गांव निवासी मुख्य आरोपी विनय उर्फ लंबू और सचिन को गिरफ्तार किया था। शुरुआत में सचिन नाबालिग बताया गया, लेकिन उसके आधार कार्ड से यह बात झूठी निकली। विनय ने बताया था कि बबुरहा में उसके खेत लड़कियों के खेतों के बगल में ही थे। लॉकडाउन के दौरान एक लड़की से दोस्ती हुई। ये लड़की अपनी चचेरी बहनों के साथ खेतों पर आया करती थी। हम साथ में ही खाना-पीना करते थे। विनय ने एक लड़की से कई बार प्यार का इजहार किया, पर उसने हर बार इनकार कर दिया। मोबाइल नंबर भी मांगा था, जो कि लड़की ने नहीं दिया।

लड़की के इनकार करने के बाद विनय गुस्से में था। उसने तय किया कि वो लड़की की हत्या कर देगा। ये बात विनय ने अपने एक साथी को भी बताई और साजिश रच डाली। वो घटना के दिन घर से पानी की बोतल लेकर आया था, जिसमें कीटनाशक मिला हुआ था। अपने साथी के साथ वो नमकीन लेकर खेत पर पहुंचा, यहां तीनों लड़कियां पहले से ही थीं। विनय ने कहा कि उसने तीनों लड़कियों को नमकीन दी। जब लड़कियों ने पानी मांगा तो उन्हें बोतल थमा दी। विनय ने कहा कि एक के बाद एक तीनों ने यही पानी पी लिया। हम लोग उन्हें मना नहीं कर पाए। जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बोतल और चिप्स का पैकेट जब्त किया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks