रोडवेज में 17 आरएम समेत 110 कर्मियों से डीजल रिकवरी की तैयारी

#Lucknow…

रोडवेज में 17 आरएम समेत 110 कर्मियों से डीजल रिकवरी की तैयारी
उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने 110 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजल रिकवरी का नोटिस जारी किया है। इनमें 17 परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), सेवा प्रबंधक, डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व वर्कशॉप के फोरमैन और स्टेशन इंचार्ज तक शामिल हैं। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन सभी को वेतन से डीजल कीमत की रिकवरी का अल्टीमेटम दिया गया है।
परिवहन निगम ने यह कार्रवाई एक टीम के जरिए 24 सितंबर 2018 से 23 फरवरी 2019 तक डीजल खपत का ऑडिट कराने के बाद आई रिपोर्ट पर की है। टीम ने एक-एक परिक्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से आए डीजल और खपत का ऑडिट करने के बाद रिपोर्ट तैयार की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks