
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते पोस्को एक्ट तथा लूट के मामलों के दो आरोपी युवकों को माननीय न्यायालय से जुर्माने के साथ साथ सजा दिलवाई गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदीय मोनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी कर पोस्को एक्ट तथा लूट के मामलों के दो आरोपी युवकों को माननीय न्यायालय से जुर्माने के साथ साथ सजा दिलवाई गई है।
1- आज दिनांक 26.02.2021 को अभियुक्त नरेश पुजारी पुत्र जसरथसिंह निवासी गेंदपुर थाना अमाॅपुर जिला कासगंज संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 532/18 धारा 354 भा0द0वि0 ,8 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज (एक्सक्लूसिव पाक्सो एक्ट) एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 5 वर्ष के कारावास एवं ₹30000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
2- आज दिनांक 26.02.2021 को अभियुक्त मन्टू उर्फ अजय सिंह पुत्र कालिका सिंह निवासी उस्मानपुर थाना विशुनगढ जिला कन्नौज संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 294/09 धारा 392,411 भा0द0वि0 थाना नयागांव , एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज डकैती एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 02 वर्ष के कारावास एवं ₹600 के अर्थदंड से दंडित किया गया है।