07 अभियुक्त सट्टे की खाईबाड़ी करते व जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 1250/- रुपये, सट्टा पर्ची बरामद

*एटा ~ विभिन्न थाना पुलिस की छापामारी, 07 अभियुक्त सट्टे की खाईबाड़ी करते व जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 1250/- रुपये, सट्टा पर्ची बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों पुलिस द्वारा 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

1- *थाना पिलुआ*
दिनांक 07.05.2020 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *620 रुपये* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ एटा पर *मु०अ०सं० 120/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता*
1- प्रवेंद्र पुत्र बनारसीलाल निवासी ग्राम गदुआ थाना पिलुआ एटा।

*फरार अभियुक्तों का नाम पता*
1- भूरे पुत्र सुरेश निवासी ग्राम गदुआ थाना पिलुआ।
2- वीकेश पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी उपरोक्त।
3- नरेंद्र पुत्र अमृत सिंह निवासी उपरोक्त।

*बरामदगी*
1- 620 रुपये तास की गड्डी बरामद।

1- *थाना सकीट*
दिनांक 07.05.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *630 रुपये* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकीट एटा पर *मु०अ०सं० 67/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 188, 269 व 270 भादवी 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता*
1- अनवार पुत्र ताजमोहम्मद निवासी मोहल्ला काजी थाना सकीट एटा।
2- दानिश पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला मेवाती थाना सकीट एटा।
3- मखटूम पुत्र ख्वाजा अलि निवासी मोहल्ला काजी सकीट एटा।
4- वकील पुत्र दिलदार सिंह निवासी उपरोक्त।
5- सिकंदर पुत्र निवाजी शाह निवासी उपरोक्त।
6- रामखिलाड़ी पुत्र धनी राम निवासी उपरोक्त।

*बरामदगी*
1- 630 रुपये तास की गड्डी बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks