अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा-रोहिताश अग्रवाल

अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा-रोहिताश अग्रवाल
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
एटा। जनपद कचहरी स्थित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के हॉल में गुरूवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन रोहित अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी सरकार और शासन को प्रशासनिक अधिकारियों को दे डाली कि यदि अधिवक्ता के सम्मान में किसी प्रकार का कोई भी व्यवधान पड़ा तो अधिवक्ता खामोश नहीं बैठेगा तथा आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहेगा।
श्री अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि यहां अधिवक्ताओं को एक और अपने व्यवसाय कार्य से तथा दूसरा प्रशासनिक एवं प्रसाद पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों से भी जूझना पड़ता है। वहीं वह अपने लिए कुछ नहीं करता बल्कि अपने मुवक्किल के लिए न्याय के लिए संघर्ष करता है। वकालत का पैसा एक सम्मानजनक पैसा है जो न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करता है।
इस शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज मृदुलेश कुमार ने भी संबोधित किया और उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के किसी भी समस्या के लिए हम हमेशा तैयार हैं। समारोह में अपनी गौरवान्वित उपस्थिति बनाते हुए जिलाधिकारी डॉ0 विवा चहल ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह की भी उपस्थिति सराहनीय रही और उन्होंने भी इस समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।
आज के इस भव्य समारोह की खासियत यह रही के आस-पास जनपदों के कलेक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे। मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा के पदाधिकारियों के साथ-साथ जलेसर, अलीगंज के बाहर के भी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। नवनिर्वाचित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित एवं सम्मान में हर संभव प्रयास किया जाएगा। नवनिर्वाचित महासचिव राकेश यादव ने स्पष्ट कहा कि अधिवक्ता के सम्मान में अधिक तनिक भी कहीं कोई किसी प्रकार की भी बात सामने आती है तो मैं स्वयं पूरे सदन के साथ लडऩे के लिए तैयार हूं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया तथा एल्डर कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया एवं डॉ0 नारायण भास्कर एडवोकेट ने सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ एवं राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks