
*#Etah *तहसील जलेसर में वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तहसील जलेसर में विधवा महिलाओं एवं विभिन्न अक्षमताओं से ग्रस्त व्यक्तियों से संबंधित कानूनों एवं विभिन्न् कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। यह वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संचालित किया गया।