
#Etah….
बैंकर्स द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पीएम स्वनिधि योजना के आवेदन निस्तारित किए जाएं
◾जिलाधिकारी डा0 विभा चहल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
◾डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में विशेष रूप से प्रभावित सड़क किनारे ठेले लगाने वाले अथवा रेहडी पटरी पर दुकान चलाने वालों को राहत पहुचाने के उददेश्य से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का संचालन किया जा रहा है।
◾उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु नगर निकायों एवं बैंकर्स द्वारा गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।
◾मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश नेे अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं समस्त बैंक शाखाओं के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत आॅनलाइन आवेदनों के सापेक्ष स्वीकृत आवेदनो का ऋण वितरण अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए।
◾जिन बैंक शाखाओं द्वारा आवेदकों के आवेदन को बिना उचित कारण के रिजेक्ट कर वापस भेजा जा रहा है, यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक हैै। एलडीएम लापरवाही बरतने वाले बैंकर्स की सूची उपलब्ध कराएं।
◾एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि समस्त अधिशासी अधिकारियों द्वारा जिन पथ विक्रेताआंे के ऋण स्वीकृत हो गए है उन्हे स्वनिधि मित्र के रूप में जोड़ा जाए तथा रजिस्ट्रेशन, आॅनलाइन आवेदन पत्र भरने तथा बैंकों से ऋण स्वीकृत कराने की प्रक्रिया में उनको अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
◾बैठक के दौरान एलडीएम वीरेन्द्र सिंह, पीओडूडा ललिता पाठक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोकेन्द्र सिंह, कैलाशनाथ, समस्त बैंकर्स आदि उपस्थित रहें।