
*#Lucknow…* *15 मार्च तक बाजार में आ सकता है कोरोना वायरस का नया टीका: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ* यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 मार्च तक कोरोना के दो नए टीके बाजार में आ सकते हैं। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश होगा जिसने कोरोना की चार वैक्सीन दुनिया को दी। मुख्यमंत्री गुरुवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर रहे थे।