पंजाब से दुखद खबर, गायक सरदूल सिकंदर का कोरोना से निधन

पंजाब से दुखद खबर, गायक सरदूल सिकंदर का कोरोना से निधन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है| बेहतरीन पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन हो गया है| सरदूल सिकंदर लम्बे समय से बीमार चल रहे थे| पिछले दिनों उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी| करीब एक महीने से वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे थे| जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया| फिलहाल, गायक सरदूल सिकंदर का जाना पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए तो झटके की खबर है ही साथ ही सरदूल के चाहने वालों, उनकी आवाज के कायलों के लिए भी यह बहुत दुखद है|

बतादें कि , गायक सरदूल सिकंदर का पंजाबी गायकी को मशहूर करने में काफी अहम योगदान रहा है| सरदूल सिकंदर ने कई हिट गाने दिए। सरदूल सिकंदर एक बेहतरीन गायक के साथ एक बेहतरीन अभिनय कर्ता भी थे| सरदूल ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks