मु.रफीक अली
कुशीनगर तमकुहीराज/विकास खण्ड तमकुहीराज के ग्राम सभा चन्द्रौटा मे डाक विभाग के कर्मचारियों द्वारा डाक मेले का आयोजन किया गया।इस मेले में डाक विभाग से जुड़े विभिन्न सरकारी योजना के बारे मे लोगों को जानकारीयां दी गयी।संयोजक तथा मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक देवरिया मण्डल पी.सी.यादव ने बताया कि सरकार की तमाम प्रभावि योजनाओं को डाक विभाग भी अच्छी तरह से क्रियान्यवन कर रहा है।तथा अधिकांश लोग इसका लाभ भी उठा रहे है और डाक विभाग से अधिकाधिक संख्या में जुड़ रहे है।मेले मे आए अन्य कर्मचारी गण विभिन्न सरकारी योजनाए जैसे सुकन्या समृद्धि योजना डाक जीवन वीमा योजना, ग्रामीण डाक जीवन वीमा योजना, लोक भविष्य निधि,अटल पेंसन योजना तथा बचत बैंक सेवाएं जैसे बचत खाता,आवर्ती जमा और सावधि खाता आदि योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारिया लोगों को बताई सभा मे अधिक से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष दीवाकर मणि त्रिपाठी डाक विभाग अधिकारी तुसार दत्त तिवारी श्यामचरण मिश्र राजेश कुमार सचिन्द्र मणि कन्हैया शर्मा आदि ने संबोधित किया आयोजन का संचालन नगीना यादव तथा अध्यक्षता प्रधान पशुपतिनाथ त्रिपाठी साथ मे शम्भूनाथ तिवारी धुरूप खरवार दिनेश कुशवाहा भानु प्रताप विवेक तिवारी बिट्टू तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
तमकुहीराज ।