
मदरसो के 25 हजार शिक्षकों को 55 महीनो
से नहीं मिला वेतन
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
मदरसा
राज्य मुख्यालय
मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत प्रदेश सरकार के अनुदानित व मान्यता प्राप्त मदरसों में आधुनिक विषय पढ़ाने वाले 55 हजार 500 शिक्षकों को पिछले 55 महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह शिक्षक इन मदरसों में बच्चों को हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व कम्प्यूटर साइंस जैसे आधुनिक विषय की पढ़ाई करवाते हैं। स्नातक तक की शैक्षिक योग्यता वाले इन शिक्षकों को 6000 रुपये और बीएड के साथ स्नातकोत्तर की शैक्षिक योग्यता रखने वाले शिक्षकों को 12000 रुपये महीने वेतन देने का प्रावधान है।
आल इण्डिया टीचर्स एसोसिएशन
मदारिसे अरबिया के राष्ट्रीय महासचिव वहीदुल्लाह खान ने मांग उठाई है कि मदरसा आधुनिकीकरण योजना के दायरे में आने वाले इन शिक्षकों का 55 महीनों का बकाया वेतन भुगतान किया जाए और इन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाई जाए ताकि यह शिक्षक नियमित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सोमवार को अगले वित्तीय वर्ष के लिए जो वार्षिक बजट पेश किया है उसमें मदरसा आधुनिकीकरण योजना के लिए 479 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि इस 479 करोड़ रूपये में 60 प्रतिशत केन्द्रांश और 40 प्रतिशत राज्यांश होता है। इसके अलावा 25 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान राज्य सरकार देती है । यह 25 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान राशि तो राज्य सरकार से मिल रही है।