
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक वारण्टी मुसीर गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 24.02.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त मुसीर पुत्र समीर निवासी मोहल्ला बस्ती थाना मारहरा एटा को उसी के मकान से समय करीब 10:15 बजे संबंधित *केस न0- 6921/17 धारा 4/10 FA मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा* के वारण्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नामपता-
1- मुसीर पुत्र समीर निवासी मोहल्ला बस्ती कस्बा व थाना मारहरा एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 मनोज कुमार
- का0 अंकित कुमार सिंह