तेंदुए ने किया पत्नी और बेटी पर हमला, शख्स ने 20 मिनट तक कोहनी में दबाकर मार डाला

तेंदुए ने किया पत्नी और बेटी पर हमला, शख्स ने 20 मिनट तक कोहनी में दबाकर मार डाला

बेगलुरू: कर्नाटक के हासन जिले में एक बड़ी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक व्यक्ति करीब 20 मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा और बाद में उसे मार डाला। घटना हासन जिले के हरिसकेरे तालुका के बेंदाकरे इलाके में हुई। फिलहाल परिवार के तीनों लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

क्या है मामला ?
राजगोपाल नायक अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से कही जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेंदुए ने उन तीनों पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के तीनों लोग रोड पर गिर गए। तेंदुए ने बाइक से गिरते ही फौरन महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। इस दौरान अपनी पत्नी और बेटी को बचाने के लिए राजगोपाल तेंदुए से भिड़ गए। राजगोपाल करीब 20 मिनट तक तेंदुए से लड़ते रहे। इसके बाद उन्होंने तेंदुए की गर्दन को अपने कांख में दबा लिया। काफी जद्दोजहद के बाद तेंदुए ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद राजगोपाल ने कहा कि अगर वह तेदुए को नही मारते तो उन्हें और उनके परिवार को मार डालता। इस वजह से मैरे पास उसको मारने के शिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं था।

घटना की जानकारी पाते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने देखा कि राजगोपाल का परिवार तेदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद लोगों ने फौरन तीनों को हॉस्पिटल भिजवाया।

बता दें कि इसी तरह की घटना पहले भी सामने आ चुकी है। इससे पहले किरण नाम के एक शख्स ने अपनी मां की जान बचाने के लिए करीब 15 मिनट तक तेंदुए से लड़ाई लड़ी थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks