
कई गाड़ी पुलिस पीएसी फोर्स लगाकर शासन प्रशासन ने सुबह से ही जनपद फिरोजाबाद की तहसील जसराना को छावनी बना दिया था उप जिलाधिकारी जसराना ने किसानों को मुकदमा लिखवा कर जेल भेजने की धमकी दी थी उसके बाद भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ताओं ने तहसील जसराना में लगभग 1:30 बजे अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने के उपरांत महापंचायत विद्वत शुरू हुई
1 सप्ताह के अंदर स्थानीय समस्याओं के समाधान कराने का शासन प्रशासन को समय दिया गया ऐसा ना होने की स्थिति में बृहद आंदोलन होगा
आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 23.02.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद फिरोजाबाद की तहसील जसराना में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अनुराग सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्लेश यादव ने जसराना की किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महापंचायत को दृष्टिगत रखते हुए कई गाडियां पुलिस पीएसी लगाकर शासन प्रशासन ने तहसील जसराना को छावनी बना दिया था और उपजिलाधिकारी जसराना ने समय पर पहुंचे किसानों को चेतावनी दी कि जो किसान यहां रहेंगे उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भिजवाया जाएगा उसके बाद किसानों मैं काफी आक्रोश व्याप्त हो गया और हालात टकराव के बन गए लगभग 1:30 बजे अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराना तहसील पहुंचे जहां पर हजारों किसानों की उपस्थिति में माइक मंच चालू कराते हुए शासन प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि सरकार चाहे तो आज ही हमारी गिरफ्तारी ले सकती है हम आज से ही जेल भरो आंदोलन चलाएंगे लेकिन किसी भी अधिकारी कर्मचारी की मनमानी किसी भी हालत में नहीं चलने देंगे और सभी किसान जिलाधिकारी फिरोजाबाद को किसानों के बीच बुलाने पर अड़ गए और महापंचायत शुरू हो गई अंत में जिले के जिम्मेदार कुछ अधिकारियों ने फोन पर वार्ता कर अवगत कराया कि जिलाधिकारी एवं अपरजिलाधिकारी सहित आदि अधिकारी मंडलायुक्त आगरा के यहां मीटिंग में गए हुए हैं अगले सप्ताह जिम्मेदार अधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुलाई जाएगी और समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा जिस पर उपस्थित किसानों ने निर्णय लिया शासन एवं प्रशासन ने 1 सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी और अंत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी फैजाबाद के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी जसराना को सौंपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
1- तीनों काले कृषि कानूनों को तत्काल रद्द किया जाए एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों को खरीदने का गारंटी कानून हब बनाया जाए।
2- स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को पूर्ण रुप से लागू किया जाए। जिसमे गेंहू 5000, धान 5000, मक्का 3000, बाजरा 3000, सरसो 7000, आलू 2000 व दूध 70 रुपए लीटर के हिसाब से किसानों को मूल्य मिल सके।
3- किसान सम्मान निधि योजना का प्रतिमाह ₹10000 किया जाए ताकि किसानों के घर की रसोई का खर्चा चल सके।
4- किसानों को विद्युत सप्लाई पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर 24 घंटे मुक्त की जाए।
5- सरकारों की गलत नीतियों की वजह से किसान कर्जदार हुआ है इसलिए सभी किसानों का पूर्ण रूप से कर्जा मुक्त किया जाए।
6- भूमि विकास बैंक ने जालसाजो की मदद से जनपद एटा में ही लगभग 10000 किसानों की जमीन को नीलाम करने का षड्यंत्र चल रहा है जिसे रोकते हुए उनकी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए।
7- पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश का कुछ भूभाग लेते हुए प्रदेश का गठन कराया जाए।
8- उत्तर प्रदेश में सरपंच प्रणाली लागू की जाए ताकि किसान मजदूर छोटे-छोटे विवादों की वजह से अदालतों की आजीवन लगाने वाले चक्करों से बच सकें।
9- उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं उन समस्याओं का हल कराके समय से कार्य न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
10- रजवाहो एवं नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए और सफाई के नाम पर हो रहे घोटालों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
11- लॉकडाउन व किसान आंदोलन के समय उत्तर प्रदेश सहित देश के पुलिस विभाग ने किसान मजदूरों के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया है जिससे आम जनमानस में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।पुलिस का यह घटिया रवैया बदलवाकर किसान मजदूर जो देश के असली भाग्य विधाता हैं उनको सम्मान दिलाने का काम करें।
ज्ञापन न0 -2
1 :- जसराना तहसील के गांव चढ़ाई निवासी अनार सिंह पुत्र गोपीराम जाटव गांव के ही मूल निवासी हैं उपरोक्त अनार सिंह ग्राम सभा की आवास क्षेत्र की जमीन पर लगभग 25 वर्षों से झोपड़ी डालकर रह रहे हैं अनार सिंह की पुत्री अर्चना देवी पत्नी पुरुषोत्तम के नाम सरकारी आवास आवंटित हुआ है जिसका अधूरा निर्माण कार्य हो चुका है छत पढ़ने के लिए बाकी है तभी गांव के ही दबंग राम मोहन पुत्र ओम राय आदि लोग क्षेत्रीय पुलिस की मिलीभगत से अनार सिंह की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और अनार सिंह की पुत्री अर्चना को सरकारी आवास की छत नहीं डालने दे रहे हैं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर पीड़िता की छत डलवाने का कष्ट करें ।
2 :- चढ़ाई पृथ्वी सिंह ग्राम पंचायत में अंबेडकर पार्क की जगह कम होने के कारण मेला व सामूहिक कार्यक्रम की व्यवस्था खराब रहती है इसलिए ग्रामसभा की बड़ी जगह अधिग्रहित कर अंबेडकर पार्क की उचित व्यवस्था कराई जाए।
3 :- ग्राम पंचायत चढ़ाई पृथ्वी सिंह में वीडियो व सेक्रेटरी से कई बार शिकायत करने के बाद भी लगभग 10% शौचालयों का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर शौचालयों का 100% निर्माण कार्य कराया जाए।
4 :- राजगढ़ कमरिया विद्युत फीडर सहित जनपद के किसानों को विद्युत सप्लाई बहुत कम मिल रही है इसलिए ट्यूबवेल को कम से कम 10 घंटे ग्रामीण क्षेत्र के लिए कम से कम 18 घंटे सरकार के आदेश का कड़ाई से अनुपालन करते हुए विद्युत सप्लाई दिलाई जाए।
5 :- रजवाहा व मायरो की सफाई घोटाले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
6 :- ग्राम पंचायत आजमपुर सिलोटा के गांव मांधाती के अमर शहीद प्रेमपाल सिंह के आवास व जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसे तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए।
7 :- बाबा नदी की मानक के अनुरूप खुदाई कराकर पानी छुड़वाया जाए।
8 :- इटावा ब्रांच नहर मैं मधुपुर पुल के पास नहर में रोक लगी हुई थी जो टूट गई है जिसे पुनः लगवाया जाए जिससे कानेकउआ माइनर मैं टेल तक पानी पहुंचाया जा सके।
9 :- झाल गोपालपुर से सुराया तक राजबाह का निर्माण कराकर सिंचाई हेतु पानी दिलाया जाए।
10 :- ग्राम पंचायत खेरी एमा के गांव वरियापुर मैं पानी निकास नाली एवं खरंजा शौचालय की लम्बे समय से समस्या चली आ रही है मोके पर तत्काल निस्तारण कराया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, सुनील प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश संघर्षी, छोटू यदुवंशी प्रदेश अध्यक्ष छात्र मोर्चा, कन्हैया भाई, संजय सिंह प्रदेश महासचिव, के0 के0 यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्रा युवा राष्ट्रीय महासचिव, आशू भाई युवा प्रदेश संगठन मंत्री, धर्मेंद्र यादव युवा प्रदेश महासचिव, विनोद गौतम युवा प्रदेश सचिव, विनय एडवोकेट युवा प्रदेश प्रवक्ता, नवनीत, एटा नगर प्रभारी जाहिद अब्बास, थान सिंह लोधी मंण्डल अध्यक्ष, बबलू नागर जिलाध्यक्ष, अनुराग यादव युवा जिलाध्यक्ष, अभिषेक युवा जिलामहासचिव, देवव्रत नेताजी, मोनू जेन सहित आदि लोग उपस्थित रहे।