
#Kanpur….
कानपुर में पुलिस टीम पर हमला
समन तामील कराने गए सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी
यूपी के कानपुर में दबंगों के घर समन कराने जाना सिपाहियों को महंगा पड़ गया। दबंग पिता-पुत्रों और उनके साथियों ने सिपाहियों को न केवल दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी। किसी तरह उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और थाने में सूचना दी। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत दस के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।