66 महिलाओं का रेप करने वाला केक डिलीवरी बॉय विशाल वर्मा- गिरफ्तार, ये कारनामा सुन उड़ जाएंगे होश

66 महिलाओं का रेप करने वाला केक डिलीवरी बॉय विशाल वर्मा- गिरफ्तार, ये कारनामा सुन उड़ जाएंगे होश

हुगलीः पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में नामी कंपनी के एक केक डिलीवरी बॉय ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए।

डिलीवरी बॉय ने हैवानियत की सारी हदें ही पार कर डाली हैं। हुगली के क्योटा के त्रिकोण पार्क के रहने वाले युवक विशाल वर्मा ने एक या दो नहीं बल्कि 66 महिलाओं को ब्लैकमेल करके बलात्कार किया है। इस आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर सलाखों के पीछे कर दिया है। इस अपराध में विशाल के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। इन दोनों पर पुलिस ने संगीन धाराएं दर्ज करके जेल भेज दिया है।

चंदननगर कमिश्नरेट के अंतर्गत चुचुड़ा थाने की पुलिस ने बताया कि- विशाल फिडबैक लेने के नाम पर महिलाओं को वीडियो कॉल करता था। इस कॉल के दौरान वो महिलाओं की अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था। इसके बाद वो महिलाओं को यहीं वीडियो और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करके उनका रेप करते था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks