
लाल किला हिंसा मामले में जम्मू से पकड़े गए 2 और आरोपी, लक्खा लिखा बठिंडा में
गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू से 2 किसान नेताओं को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने बताया कि किसान नेताओं को कल रात हिरासत में लिया गया और तत्काल ही पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है.
जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह 26 जनवरी की हिंसा के मामले में जम्मू से हिरासत में लिया गया पहला शख्स है. वह जम्मू शहर के चाठा के निवासी है. मोहिंदर सिंह के परिवार ने उसे निर्दोष बताया है और तत्काल रिहाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक मोहिंदर सिंह 26 जनवरी के पहले ही दिल्ली आ गया था और दिल्ली हिंसा में शामिल था. वहीं आरोपी लक्खा सिंह सिधाना आज पंजाब के बठिंडा में नजर आया है. वह एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ है जहां कई लोग उसके साथ देखे जा सकते है. बता दे क़ि इस बात के लिए उसने पुलिस को चैलेन्ज भी किया था.