वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक वारण्टी गिरफ्तार

एटा ~ थाना‌ जलेसर पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक वारण्टी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.02.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नगला गोदी थाना जलेसर एटा संबंधित मु0अ0सं0- 13/15 धारा 363, 366, 376(D), 323, 120(B), 506 भादंवि व 4 पोस्को एक्ट को उसी के मकान के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नामपता-
1- धर्मेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम नगला गोदी थाना जलेसर एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 रामबहोरी शर्मा
  2. का0 शिवदत्त शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks