एटा* अहमदाबाद (गुजरात) के वीरमगाम से श्रमिकों को लेकर कल आएगी स्पेशल ट्रेन*
आज रात्रि 9 बजे 1200 श्रमिकों को लेकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
कल सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी एटा रेलवे स्टेशन पर
व्यवस्था और कार्रवाही के लिए जनपद के 22 अधिकारियों को किया नामित
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने उप्र शासन के गृह अनुभाग के शासनादेश पर जारी किया आदेश
1200 श्रमिकों को रोडवेज बसों के माध्यम से भेजा जाएगा उनके गृह जनपद
सभी अधिकारियों का पैनल निरीक्षण/ब्रीफिंग के लिए पहुंचा एटा रेलवे स्टेशन
कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने में लगा प्रशासन
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ओर एसएसपी सुनील कुमार ने खुद संभाली कमान
पहुंचे रेलबे स्टेशन, बारीकियो से किया स्टेशन का निरीक्षण
सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सौपे दायित्व
सीडीओ, एडीएम विवेक मिश्रा, एडीएम केशव कुमार, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल के साथ समस्त तहसीलों के एसडीएम भी मौजूद
एएसपी संजय कुमार के साथ सीओ सिटी राजकुमार सिंह, सीओ नासिर अली भी संभाले हुए हैं सुरक्षा व्यवस्था की कमान