
*माउंट एवरेस्ट फतेह टीम????????????????????सोमवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी से पर्वतारोही के 4 सदस्यीय दल ने मुलाकात की
गाजियाबाद 22 फरवरी (चमकता युग) जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविंदानंद और चंदन ने शामिल हैं । चारों सदस्यों ने डीएम से की मुलाकात पर्वतारोही के 4 सदस्यीय दल ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी से मुलाकात की। इन चारों के नाम जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविंदानंद और चंदन है। मुलाकात के दौरान डीएम ने कहा कि शासन की ओर से पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल शक्ति के अभियान के तहत आम लोगों को जागरुक कर रहे हैं।
*माउंट एवरेस्ट को कर चुके हैं फतह इन चारों ने अगल-अलग टोली के साथ माउंट एवरेस्ट समेत 11 देशों की सर्वोच्च चोटियों पर देश का तिरंगा लहरा चुके हैं। इतना ही नहीं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत अन्य रिकॉर्ड इनके नाम दर्ज हैं।*