
औरैया,22 फरवरी 2021 को दिबियापुर औरैया मैं एक दिवसी वोटरशिप पर सेमिनार का आयोजन हुआ। देश की आजादी आर्थिक आजादी के बिना अधूरी है आज दिनांक 22 फरवरी 2021 दिन सोमवार को बेला रोड दिबियापुर में परशुराम के हाथें में वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं के सेमिनार में वोटरशिप के नीति निर्देशक माननीय विश्वात्मा भरत गांधी जी ने लोगों को संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता सोबरन सिंह कुशवाह (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ) व संचालन राम सिंह लोधी जी ने किया। श्री विश्वात्मा जी ने कहा कि जब तक अंबानी ,अदानी ,रतन ,टाटा जैसे लोगों को अमीर बनने वाली नीतियां रहेंगी तब तक देश में गरीबी ,गुलामी ,बेरोजगारी लाचारी बनी रहेगी उन्होंने कहा अभी तक देश में जिन्हें झोलाछाप कहा जाता है वह प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मी घोषित किया जाएगा जिसमें पूरे भारत में 80 परसेंट इलाज झोलाछाप डॉक्टर ही करता है डिग्री धारक देश को लूटते हैं नीतियां गलत है शिक्षा का द्वार वोटर शिप के मिलने से ही आर्थिक ,राजनीतिक ,धार्मिक ,सामाजिक पैमानों के द्वार खुलते हैं भारत के प्रत्येक वोटर को देश की राष्ट्रीय संपत्ति के द्वारा होने वाली आय में हिस्सेदारी हेतु संसद में दीपक गोयल कमेटी की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए सेमिनार का आयोजन हुआ और आर्थिक लोकतंत्र के बिना प्रजातंत्र निरर्थक है राष्ट्रपुत्र , पुत्रियां,होने के नाते राष्ट्रीय आय में हिस्सेदारी आवश्यक है प्रतिमाह प्रति वोटर को न्यूनतम ₹6000 वोटर शिप का कानून बनाकर देश के लोगों में क्रय शक्ति प्रदान की जाए वोटरशिप शब्द की उन्नत का ही रास्ता है ना की मुट्ठी भर लोगों की अमीरी ही शब्द है जिसमें शादेश अली मशीह ने कहा कि विकलांक भारत को ठीक करने के लिए आर्थिक आजादी चाहिए सेमिनार में रामकेश बघेल (जिला प्रभारी) रामकुमार आर्य (जिला पंचायत अध्यक्ष )राकेश भारतीय, प्रमोद यादव ,योगेश तिवारी, अंतेश कुमार ,सतीश चंद्र ,कमलेश कुमार, शोभित कुमार, मोहर सिंह निषाद की उपस्थिति सराहनीय रही।