
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी बंधुओं की बैठक संपन्न
गाजियाबाद 22 फरवरी महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साथ व्यापारी बंधुओं की बैठक संपन्न हुई।जिसमें व्यापारी बंधुओं के द्वारा सुझाई गई गंभीर समस्याओं के निस्तारण हेतु वार्ता की गई तथा उनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय के द्वारा निर्देश भी दिए गए।
बैठक में राष्ट्रीय व्यापार मंडल,पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेड हाउस, युवा महानगर उद्योग व्यापार मंडल, महानगर उद्योग व्यापार मंडल आदि व्यापारी संगठन उपस्थित रहे।बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, परिवहन,पुलिस, यातायात ,सेतु निर्माण विभाग, खाद्यान्न सुरक्षा, आपूर्ति विभाग ,विद्युत विभाग, जिला प्रशासन, सब रजिस्ट्रार ,एडीएम वित्त ,नगर निगम, श्रम विभाग, वाणिज्य विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में व्यापारी बंधुओं में मुख्य रूप से बाल किशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, तिलक राज अरोड़ा, अरूण जैन,नरेन्द्र गुप्ता नंदी, प्रदीप चौधरी , , प्रशांत सहरिया, कंवरपाल चौधरी, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।