दादरा नागर हवेली से सांसद मोहन डेलकर मुंबई के होटल में मृत मिले, गुजराती में लिखा सुसाइड नोट बरामद

दादरा नागर हवेली से सांसद मोहन डेलकर मुंबई के होटल में मृत मिले, गुजराती में लिखा सुसाइड नोट बरामद

**Dadra and Nagar Haveli MP Mohan Delkar allegedly died by suicide at a hotel in South Mumbai. His body has been sent for postmortem. Further investigation is underway

मुंबई: दादरा और नगर हवेली से निर्दलीय लोक सभा सांसद मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए हैं. उनके पास से गुजराती भाषा में लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

होटल सी ग्रीन में मिला सांसद का शव
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह मुंबई के मरीन ड्राइव एरिया में बने होटल सी ग्रीन में सांसद मोहन डेलकर का शव मिला. शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है.

वर्ष 1989 से सांसद थे मोहन देलकर
मोहन डेलकर (58) 1989 से दादरा और नगर हवेली लोक सभा क्षेत्र से सांसद हैं. उन्होंने वर्ष 2009 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली थी. लेकिन वर्ष 2019 के लोक सभा चुनावों में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे और फिर से जीत गए.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks