
एटा।आज दिनांक-21/02/2021 कार्यालय जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी एटा पर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई! बैठक की अध्यक्षता श्री गंगा सहाय लोधी ने की और संचालन श्री योगेश राजपूत जिला महासचिव एटा ने किया! बैठक को संबोधित करते हुए श्री गंगा सहाय लोधी जी ने कहा की 23 फरवरी 2021 को जिला मथुरा में माननीय बहन प्रियंका गांधी जी की रैली होगी जिसमें एटा जनपद के अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं! इस अवसर पर श्री विनीत पाराशर बाल्मीकि (शहर अध्यक्ष) शहर कांग्रेस कमेटी एटा ने कहा की देश की वर्तमान सरकार द्वारा महंगाई चरम सीमा पर है! हमारे देश का आम आदमी अपने परिवार में रसोई का सामान जुटाने में परेशान है घरेलू गैस, पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं! बेरोजगारी और महिलाओं के साथ बलात्कार हत्या वर्तमान सरकार रोकने में ना काम है! इस चर्चा के बाद कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एटा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री चंद्रकांत गांधी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया! इस अवसर पर श्री नरेंद्र राजपूत (जिला प्रभारी) कांग्रेस कमेटी एटा श्री अनिल सोलंकी (जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी) जिला कांग्रेस कमेटी एटा श्रीमती सरिता अंबेडकर (जिला अध्यक्ष) जिला महिला कांग्रेस कमेटी एटा अनंत प्रताप सिंह (प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी) शहर कांग्रेस कमेटी एटा श्री सुभाष सागर (विधानसभा प्रभारी) अलीगंज श्री शत्रुघ्न चौहान (प्रदेश महासचिव) सोशल मीडिया श्री आशू यादव (जिला अध्यक्ष) युवा कांग्रेस एटा श्री गगन सविता (मंडल उपाध्यक्ष) किसान कांग्रेस श्री अमित गुप्ता (जिला अध्यक्ष)किसान कांग्रेस एटा श्री सुरेंद्र कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष) श्री भोला गुप्ता (शहर उपाध्यक्ष) श्री प्रमोद कुमार(बंटी) मोहम्मद मौसम, जयकुमार, राहुल राणा, रविंद्र लोधी सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित रहे!