बीजेपी मंत्री संजीव बालियान को लगी निराशा हाथ

जो भाजपा नेता किसान आंदोलन में आने बाले किसानों भाईयों कोखालिस्तानी पाकिस्तानी अफगानिस्तानी टुकड़े टुकड़े गैंग किसानों को बोलते थे अब भाजपा नेता उन जाट गुजारो और किसानों के बीच गांव गांव जा रहे हैं और किसान भाई उन भाजपा नेताओं को गांव से भाग लेते हैं

बीजेपी मंत्री संजीव बालियान को लगी निराशा हाथ।

रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान दोपहर दो बजे गांव लिसाढ़ में गठवाला खाप के मुखिया चौधरी हरिकिशन मलिक के आवास पर पहुंचे। इसके बाद दोपहर एक बजे गांव भभीसा में सचिन बाबा, दो बजे शामली में धर्मवीर सिंह के आवास पर पहुंचे। शाम तीन बजे लिलौन में कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे के आवास पर पहुंचे।
बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ताबड़तोड़ सक्रियता और कृषि कानूनों को लेकर किसानों में नाराजगी ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी क्रम में अब भाजपा भी सक्रिय हो गई है। रविवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने खाप नेताओं को मनाने की कोशिश की। वहीं खाप चौधरियों ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि पद छोड़कर आएं तो उनका स्वागत है।
रविवार को शामली जिले में खाप कालखंडे, बुड़ियान खाप, गठवाल खाप के चौधरियों से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुलाकात करने पहुंचे लेकिन यहां खाप चौधरियों ने उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया कि वह पद छोड़कर आए तो उनका स्वागत है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई ।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks