वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक वारण्टी जितेन्द्र गिरफ्तार

एटा- थाना‌ जलेसर पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक वारण्टी जितेन्द्र गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 22.02.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम गढ़ी रामलाल थाना जलेसर एटा को उसी के मकान से समय करीब 11.05 बजे संबंधित *संबंधित केस नम्बर- 2233/15 राज्य गंगा सिंह व मु0अ0सं0- 511/12 धारा 147/148/332/342/323/353/504/506/ 186 भादवी* गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नामपता-
1- जितेन्द्र पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम गढ़ी रामलाल थाना जलेसर एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. उ0नि0 रामबहोरी शर्मा
  2. का0 परमवीर सिहं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks