23 को फिरोजाबाद जनपद के जसराना तहसील में किसान महापंचायत

23 को फिरोजाबाद जनपद के जसराना तहसील में किसान महापंचायत मैं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज कराने की रणनीति तैयार

संगठन के कार्यालय एवं प्रचार प्रसार हेतु किसानों एवं किसानों के सहयोगी मानसिक लोगों से आर्थिक सहायता ली जाएगी एवं संगठन किसानों के व्यक्तिगत मसलों मैं सार्बजनिक सहमति के बगैर हस्तक्षेप नहीं करेगा

आपको अबगत कराना है कि कल दिनांक 21.02.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जलेसर तहसील के गांव खानपुर किसर्रा मैं किसान पंचायत हुई

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार 23 फरवरी को जनपद फिरोजाबाद की तहसील जसराना मैं किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों के पदाधिकारी जो जसराना से लगभग 200 किलोमीटर दूर तक के निबासी हैं वह सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया जाता है कि 12 वजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित दर्ज करायें तथा उक्त पंचायत में सभी की सहमति से तय किया गया कि किसानों की जायदाद संम्बंधी आपसी लडाई मैं संगठन आम सभा की बैठक की बगैर सहमति के कोई भी निर्णय नहीं लेगा और नहीं किसी का सहयोग करेगा और कोई पदाधिकारी व्यक्तिगत लडाई मैं किसी की सिफारिश नहीं करेगा अगर किसी किसान के साथ किसी भूमाफिया द्भारा कोई उत्पीडन कर रहा है तो आम सभा की बैठक की सहमति के बाद कम से कम एक दर्जन सक्रिय पदाधिकारियों की गरिमा मई उपस्थित मैं इस प्रकार के प्रकरण में हस्तक्षेप किया जाएगा साथ ही तय किया गया कि लम्बित समस्याओं के निस्तारण हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयास करेंगे उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भविष्य में ज्ञापन देने का कार्य किया जाएगा जिसमें संगठन का कोई भी राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद नहीं रहेगा और सभी कर्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे और आवश्यकता अनुसार सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्यक्रम लगाया जाएगा और अनुशासन हीनता किसी भी पदाधिकारी की किसी भी हालात में बर्दास्त नहीं किया जाएगा और प्रांतीय एवं राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय कमेटी प्रयास करेगी।

तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र शास्री राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आज पूरे देश के किसान अपनी सम्पूर्ण शक्ति लगाकर अपनी लढाई लढ रहे हैं लेकिन सरकार अपने अडियल रवैये की बजह से अढी हुई है हम सब को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है और संगठन के विधिवत कार्यालय एवं प्रचार प्रसार के लिए आप सभी के आर्थिक सहायता की आवश्यकता है जिसके लिए बहुत बडे पैमाने पर किसानों, मजदूरों, एवं किसानों के प्रति समर्पित लोगों के आर्थिक सहायता की जरुरत है जिसे सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से पूरा किया जाएगा साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों से यह अपील की जाती है कि संगठन द्वारा तय किया गया है कि 28 तक सभी पदाधिकारी अपना पद मोबाइल नंबर राष्ट्रीय अध्यक्ष को समय से अंकित करा दें जिससे वास्तविक रूप से सक्रिय लोगों की सूची जारी की जा सके एवं वचे हुए लोगों को निस्क्रिय सूची में डाला जा सके और नए सक्रिय साथियों को प्रमुख पदों पर जिम्बेदारी दी जा सके।

रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र यादव युवा प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रत्येक संगठन में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण होता है लेकिन हमारे बहुत से पदाधिकारी लगातार अनुशासन हीनता कर रहे हैं जिसे किसी भी हालात में वर्दाश्त नहीं किया जा सकता है जब तक हम सब मिलकर पूरी तनमयता के साथ संघर्ष नहीं करेंगे तव तक हमारी किसान बिरादरी की जीत नहीं हो पाएगी और जो ताकतें किसान विरादरी को लूटने का प्रयास कर रही हैं वो हमेशा लूटती रहेंगी जिसे हम कभी वर्दाश्त नहीं करेंगे आजादी के इतने लम्बे समय बाद भी खानपुर किसर्रा गांव के लोग खारे पानी की गम्भीर समस्या से जूझ रहे हैं अतिशीघ्र संगठन व्यापक रूप से आंदोलन कर जनहित में उक्त समस्या का समाधान कराएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- बाबूराम वर्मा जिला संरक्षक, दोजीराम कुशबाह जिलामहासचिव, रवी यादव युवा जिला प्रवक्ता, हरदयाल जाटव तहसील अध्यक्ष, रामबीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, लोकेंद्र कुमार, गोरव कुमार, हाकिम सिंह, मनोज कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks