राजाजी नेशनल पार्क में जंगली हाथी ने ली वन कर्मी की जान

*राजाजी नेशनल पार्क में जंगली हाथी ने ली वन कर्मी की जान…* बिहारीगढ़ सहारनपुर राजाजी नेशनल पार्क उत्तराखंड में एक जंगली हाथी ने गश्त कर रहे फॉरेस्ट गार्ड को कुचल कर मार डाला, मिली जानकारी के अनुसार गौरव कुमार निवासी कुरड़ी खेड़ा राजाजी नेशनल पार्क में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत थे , तथा बेरीबड़ा रेंज मैं तैनात थे, कल रात देर रात जब वह पार्क में गश्त कर रहे थे तभी एक जंगली हाथी ने उन पर हमला बोल दिया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिस को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है, गौरव कुमार अपने पिता की मृत्यु के बाद फॉरेस्ट विभाग में मृतक आश्रित के रूप में भर्ती हुए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks